अल्मोड़ा

राजकीय महाविद्यालय भत्रोजखान में देवभूमि उद्यमिता योजना 3.0 का सफल आयोजन

अल्मोड़ा 07/04/2026

भत्रोजखान। राजकीय महाविद्यालय भत्रोजखान में देवभूमि उद्यमिता योजना 3.0 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम माननीय प्राचार्य प्रो. पुष्पेश कुमार पांडेय के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी डॉ. केतकी तारा कुमैय्या के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता जिला समन्वयक महेंद्र सिंह रौतेला रहे। उन्होंने उद्यमिता के क्षेत्र में अपने 18 वर्षों के अनुभव साझा करते हुए रूरल इनक्यूबेशन, क्षमता विकास, लाइसेंसिंग, पैकेजिंग, लेबलिंग और पेटेंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने अपने यूएनडीपी के साथ किए गए प्रोजेक्ट्स का भी उल्लेख किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का संकल्प लिया गया। अतिथियों का बैज अलंकरण किया गया तथा ईडीआईआई की ओर से प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उद्यमिता से जुड़े विज़न पर आधारित वीडियो विद्यार्थियों को दिखाया गया।

स्वागत संबोधन में डॉ. केतकी तारा कुमैय्या ने बताया कि यह योजना उत्तराखंड शासन, ईडीआईआई एवं उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित एक महत्वाकांक्षी पहल है, जो युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर तैयार कर रही है।

मुख्य वक्ता श्री रौतेला ने पीपीटी के माध्यम से उद्यमिता के विभिन्न आयामों, उत्तराखंड में संभावनाओं और हिम टिहरी, डिजिटल नोमाड विलेज, हेरिटेज टूरिज्म, एग्रो प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही Lenskart जैसे सफल स्टार्टअप्स का उदाहरण देकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। अंत में विद्यार्थियों की अभिरुचि जानने के लिए एक लघु परीक्षा भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

Uma Shankar Kukreti