Uttarakhand

टिहरी हादसा: खाई में गिरी पिकअप, चालक और खच्चर की मौत—SDRF ने एक घायल को बचाया

टिहरी गढ़वाल!
आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को प्रातः लगभग 04:40 बजे थाना घनसाली से SDRF को सूचना मिली कि घुत्तू के समीप एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट घनसाली से उप निरीक्षक गब्बर सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।


घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि पिकअप वाहन (UK 07 CD 0854) अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा था। वाहन में दो व्यक्ति और एक खच्चर सवार थे।
SDRF टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
दुर्भाग्यवश, वाहन चालक और खच्चर की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम ने चालक के शव को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
👤 घायल व्यक्ति
पूरन सिंह
पुत्र: श्री रूप चंद्र सिंह
उम्र: 55 वर्ष
निवासी: ग्राम साथियाला, पट्टी भिलंग, टिहरी गढ़वाल
⚫ मृतक
बॉबी
पुत्र: श्री जगबीर लाल
उम्र: लगभग 28 वर्ष
निवासी: खलासी पट्टी, पालीगढ़
👉 SDRF की त्वरित कार्रवाई से एक जान बचाई जा सकी, लेकिन यह हादसा पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय सतर्कता की अहमियत को फिर से उजागर करता है।

Uma Shankar Kukreti