उत्तराखंड की 15 सदस्यीय छोलिया नृत्य टीम में शामिल माँ, बेटी, बेटा, अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में समारोह में होंगी शामिल
अल्मोड़ा:- उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि जहाँ पूरा विश्व में अयोध्या में ऐतिहासिक श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा की धूम मची है , वही उत्तराखंड की प्राचीन सुप्रसिद्ध छोलिया नृत्य से विश्व रूबरू होगा।
श्रीमती कामना बिष्ट के ग्राम कड़ाकोट पोस्ट भिकियासैण जनपद अल्मोड़ा मे भी जश्न ग्राम कडाकोट भिकियासैन के एक परिवार के तीन लोग कामना बिष्ट, हेमा बिष्ट, एवं जय सिंह बिष्ट (माॅ बेटी एवं बेटा) अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा दिव्य एवं भव्य समारोह में शामिल ! छोलिया टीम में शामिल सभी बालिकाएं देवभूमि उत्तराखंड की है। कामना बिष्ट ग्रुप लीडर ने बताया कि यह अत्यंत ही हर्ष एवं गौरव की बात है कि 22 जनवरी, 2024 को जब पूरा विश्व प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का गवाह बनेगा उसी दिन उत्तराखंडी संस्कृति को समर्पित संस्था आर्ट्स एंड कल्चरल ग्रुप सुश्री कामना बिष्ट के नेतृत्व में15 बालिकाएं दूसरी बार अयोध्या में उत्तराखंड का सुप्रसिद्ध छोलिया नृत्य प्रस्तुत करेगी। कलाकारों में हर्षो उल्लास लखनऊ से लेकर उत्तराखण्ड तक लोगों में उत्साह।
भरत सिंह बिष्ट अध्यक्ष ने कहा कि प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में ऐतिहासिक कार्यक्रम के इस शुभ अवसर पर हमारी युवा पीढ़ी को उत्तराखंडी प्राचीन पारम्परिक लोक संस्कृति छोलिया नृत्य के माध्यम से पूरे विश्व की नजरों मे दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ है। सभी उत्तराखंडवासी बडे भाग्यशाली है कि इस तरह का क्षण हमारे बच्चों को प्रस्तुत करने को मिल रहा है।
बालिकाओं द्वारा दूसरी बार अयोध्या नगरी में दिनांक 21 एवं 22 जनवरी 2024 को कु0 कामना बिष्ट के निर्देशन में नृत्य कलाकार हेमा बिष्ट, शोभा रावत,मिलाती सिंह, रिया सिंह, हंसिका गोस्वामी, एण्ड्री बिष्ट, कनिष्का बिष्ट, कृतिका रावत, गार्गी घुघत्याल, आदिति अधिकारी, वाद्य में जय सिंह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट, लाल सिंह बिष्ट,जयदीप सिंह नेगी, श्री ललित कुमार एवं महेन्द्र सिंह नेगी सामिल है।