Saturday, July 27, 2024
Latest:
टिहरी गढ़वालदेहरादून

बाइक से एक्सीडेंट पर गहरी खाई में गिरे, गंभीर हालत में दो युवकों को राजपुर पुलिस द्वारा जान की परवाह किये बगैर तत्परता से निकलकर कराया उपचार

देहरादून:-दिनांक 26/27 फरवरी 2020 की देर रात्रि को सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि शहंशाही आश्रम से शिखर फॉल की और जाने वाली सड़क पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक अनियंत्रित होकर पहाड़ की गहरी खाई में गिर गए हैं, जिनके काफी छोटे आयी है, इस सूचना पर तुरंत थानाध्यक्ष राजपुर मय पुलिस बल के रेस्क्यू इक्विपमेंट लेकर मौके पर पहुँचे, तथा साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से sdrf की टीम व घायलों को फास्टेड हेतु 108 एम्बुलेंस को मोके पर पहुचने हेतु बताया गया, काफी अंधेरा होने के कारण मोके पर उपस्थित सभी पुलिस बल द्वारा टोर्च की सहायता से सड़क के किनारे गहरी खाई में घायलों की ढूढ़ खोज प्रारम्भ की गई तो करीब 10 मिनट में सड़क से करीब 100-150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटना ग्रस्त बाइक दिखाई दी आस पास काफी झाड़िया थी, बिना समय गवाए रस्सियों की सहायता से पुलिस बल नीचे खाई में उतरे बाइक से कुछ दूरी पर दोनों व्यक्ति गंभीर घायल अवश्था में कराहते हुए मिले, इनको रस्सियो की सहायता से एक एक कर बड़ी मशक्कत से अपनी जान की परवाह किये बगैर बाहर निकालकर सड़क पर लाया गया, इनको खाई से निकालने में करीब 40-45 मिनट का समय लगा, दोनो घायलों को तत्काल 108 के माध्यम से दून हॉस्पिटल भेजा गया, दोनो के ही शरीर से काफी ब्लड बह चुका था, डॉक्टर्स द्वारा बताया गया कि इनको लाने में कुछ देर और हो जाती तो इनको बचाया नही जा सकता था। दोनो के फ्रैक्चर होने के साथ साथ काफी गंभीर चोटें आई है। इनके परिजनों को सूचित किया जा चुका है।

*घायलो का नाम पता*
——————————-
1- अक्षय लखेड़ा पुत्र सतीश लखेड़ा नि0 पट्टी घाट, जिला टिहरी गढ़वाल। हाल देवभूमि कॉलेज देहरादून। उम्र 22 वर्ष।
2- नितिन सती पुत्र नरेंद्र प्रसाद नि0 नारंग बगड़ असेड सिमली जिला चमोली।
हाल देवभूमि कॉलेज देहरादून। उम्र 23 वर्ष।

जांच से पाया कि उक्त दोनों लड़के वर्तमान में देवभूमि कॉलेज से b tech कर रहे हैं, आज शाम को अपनी बाइक पल्सर से घूमने के लिए शहंशाही आश्रम से ऊपर शिखर फाल की तरफ गए थे, देर रात्रि को वापस आते समय करीब 12 बजे बाइक अनियन्त्रिल होकर गहरी खाई में गिर गयी, बाइक पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गयी है।
*इस प्रकार उक्त दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर राजपुर पुलिस द्वारा मात्र 10 मिनट में मोके पर पहुचकर अपनी जान पर खेलकर गहरी खाई में उतरकर दोनो घायलो को बड़ी मसक्कत के बाद बाहर निकालकर समय से चिकित्सा कराई गई, जिससे उक्त दोनों की जान बच सकी, घायलो, उनके परिजनों व जनता द्वारा राजपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही की भूरी भूरी प्रशंशा की गई है।*

*पुलिस टीम*
——————
थानाध्यक्ष अशोक राठौड़
उप0निरी0 बलबीर रावत
कानि0 अमित कुमार
कानि0 प्रवीण कुमार
कानि0 दिगपाल
हो0गा0 आशीष शर्मा

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *