Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तराखंडऋषिकेश

पैतृक गाँव पहुंचा योगी आदित्यनाथ के पिता का पार्थिव शरीर, कल गंगा तट पर किया जाएगा अंतिम संस्कार

ऋषिकेश/यमकेश्वर-यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता स्व. आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर आज देर शाम एंबुलेंस से यमकेश्वर स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर पहुंचा। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार लक्ष्मणझूला के पास फूलचट्टी में गंगा तट पर किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल होंगे।

पौड़ी जिला प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली गई है। आज देर शाम पंचूर गांव पहुंचे उच्च शिक्षा और सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. धन सिंह रावत परिजनों को ढांढस बधाने के लिए गांव पहुंचे। डा. धन सिंह रावत ने बताया कि स्व. आनंद सिंह बिष्ट का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह फूलचट्टी में किया जाएगा।

बता दें कि सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) ने आज सुबह 10:44 बजे एम्स में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर लगते ही यमकेश्वर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके अंतिम दर्शनों के लिए गांव में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए हैं। सभी नाते रिश्तेदार भी गांव पहुंच गए हैं।

बीते आठ फरबरी से चल रहे थे बीमार

उनके सबसे छोटे बेटे महेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि वे गत आठ फरवरी से बीमार चल रहे थे। तब उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के बाद 15 फरवरी को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी, इस बीच फिर तबियत बिगड़ने पर उन्हें गत 10 मार्च को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डाक्टरों ने उन्हें निमोनिया की शिकायत बताई और हालत गंभीर होने के कारण दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया था।

 

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *