Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तर प्रदेश

*दरोगा की पिस्टल से निकली बुलेट महिला के शरीर मे समाई.. आरोपी SI हुआ फरार.. पुलिस कप्तान ने किया सस्पेण्ड*

 

UP : अलीगढ़ कोतवाली नगर के सीसीटीएनएस कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात दरोगा मनोज शर्मा की पिस्टल से अचानक गोली चल गई। वहां पर पासपोर्ट की रिपोर्ट लगवाने आई महिला को गोली लगी। हालांकि परिवार ने जानबूझकर गोली मारने का आरोप लगाया हैं।गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गयाय। एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी महिला के उपचार के बारे में की जानकारी करने के लिए मेडिकल पहुंचे। आरोपी दरोगा मौके से फरार हो गया है। पुलिस टीम फरार दरोगा की तलाश में जुट गई है।

“थाना कोतवाली नगर के सीसीटीएनएस कार्यालय में पर दरोगा की पिस्टल से अज्ञात कारण से गोली चली है। गोली पास खड़ी महिला को लगी, जिससे वह घायल हो गई। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया हैं..”
– कलानिधि नैथानी, एसएसपी, अलीगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *