नई दिल्ली

उदयपुर मण्डल गढवाल दिल्ली की कार्यकारिणी का चुनाव, मनोहर सिंह पयाल अध्यक्ष, महासचिव देवेंद्र जोशी बने

दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में निवासरत यमकेश्वर उदयपुर मंडल के प्रवासी निवासरत है, उनके द्वारा गठित सामाजिक संस्था का गठन किया गया है, जो कि विभिन्न सामाजिक जन सरोकारों के कार्यो में भागीदारी करती है के द्विवार्षिक चुनाव दिनांक 22/05/2022 को हुए। उक्त चुनाव 2022-24 के लिए कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से दिल्ली के पंचकुईयां रोड स्थित गढवाल भवन में सम्पन्न हुये। कांता प्रसाद ख॑करियाल , मोहन लाल कपरूवान एवं राजेन्द्र सिंह कैतूरा को चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया जिनकी रेख देख में चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न करवाये गए। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष  मनोहर सिंह पयाल, उपाध्यक्ष राजबीर सिह रावत , कनिष्ठ उपाध्यक्ष: जितेन्द्र सिंह नेगी महासचिव: देवेन्द्र प्रसाद जोशी, वरिष्ठ सचिव: ओम गौड़ सचिव: मदन सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष: सत्येन्द्र सिंह असवाल, संगठन सचिव: अनूप पयाल, सांस्कृतिक सचिव: जोगेश्वर प्रसाद कुकरेती निरीक्षक सुभाष कुकरेती, चुने गए। मंच संचालन जोगेन्द्र राणा ने किया।

 

सभा में उपस्थित दर्शनलाल पेटवाल राकेश नेगी मनोहर बेलवाल गिरीश नेगी विजय पयाल प्रदीप बिष्ट चन्द्र मोहन कुकरेती जितेन्द्र कुकरेती अरविन्द भण्डारी जी,श्री विनोद पयाल जी, राजाराम कंडवाल, प्यारे लाल गौड़ जी, रविन्द्र नेगी नरेन्द्र सिंह भण्डारी मनवर सिंह रावत सच्चिदानंद कपरुवान जी, बचन सिंह पंवार , श्याम सिंह नेगी,राजेश कुकरेती पुष्कर सिंह पयाल अनिल नयाल आदि काफी संख्या में बढ़चढकर सदस्यों द्वारा तन-मन-धन से चुनाव में सौहार्दपूर्ण माहौल में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *