निरासित गौवंश आश्रय के लिये आगे आई मंगला देवी वैष्णो गौ सेवा संस्था ।
देहरादून;- आज गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर दर्शनी कृपाल एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बड़ोवाला दुधली मे एक गौ सेवा सदन का उद्घाटन किया गया इस गौ सदन का नाम मंगला देवी वैष्णो गौ सेवा संस्था है।
इसका उद्घाटन माननीय श्री सुशील बहुगुणा जी सह संयोजक ngo प्रकोष्ठ भाजपा उत्तराखंड द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम मे विशिष्ठ अतिथि करण बोहरा जी पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार भी उपस्थित थे।
श्री सुशील बहुगुणा जी ने अपने सम्बोधन में गाय के बारे में बोलते हुए कहा कि आज सडको पर गाय की दुर्दशा हो रही है उसके लिये जिम्मेदार खुद है। गाय का महत्व हमारे जीवन चक्र में बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने संस्था की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना बिष्ठ की सराहना करते हुए उनके इस परोपकारी कदम की सराहना करते हुए, सरकार की तरफ से हर सम्भव सहायता करने की भरोसा दिया।
मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री श्री करन वोहरा ने भी गोसदन के अपने क्षेत्र में खुलने से खुशी जाहिर की उन्होंने भी गाय के बारे में कहते हुए कहा कि हिन्दुओ के कई कई संस्कारो में गाय का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि अधिकतर गोसदन सरकारी सहायता के ऊपर निर्भर है। लेकिन यह संस्था अपने पैसे से इतना बड़ा गोसदन का संचालन कर रही है जिसके लिए संस्था के प्रत्येक सदस्य को मेरी सुभकामनाएँ है।
मंगला देवी गौ सेवा संस्था निराश्रित गायों के लिए आश्रय भोजन और चिकित्सा का प्रबंध करती है । इसका मूल्य उद्देश्य गौ माता की दुर्घटना और तिरस्कार के द्वारा मृत्यु को रोकना और गौ सेवा को बदावा देना हे।
संस्था की संचालिका व अध्यक्ष श्रीमती कल्पना बिष्ठ ने बताया कि मेरा यह ख्वाब बहुत पहले से था जिसके लिए बहुत पहले से प्रयासरत थी ,यह सपना आज मेरे बेटे इशांक बिष्ठ की कार्यकुशलता से पूरा हुआ।
आज कार्यक्रम् मे विशेष गौ पूजा की गयी और एक भंडारे का भी आयोजन किया गया।