जिला पंचायत सदस्य उमरौली श्री बचन सिंह बिष्ट जी की अध्यक्षता में न्याय पंचायत किमसार प्रधान संगठन की बैठक हुई सम्पन्न,
न्याय पंचायत किमसार प्रधान संगठन की बैठक जिला पंचायत सदस्य उमरौली श्री बचन सिंह बिष्ट जी की अध्यक्षता में ग्राम सभा किमसार में आहूत की गईं

आज न्याय पंचायत किमसार प्रधान संगठन की बैठक पूर्व सूचना के अनुसार जिला पंचायत सदस्य उमरौली श्री बचन सिंह बिष्ट जी की अध्यक्षता में ग्राम सभा किमसार में आहूत की गयी, जिसमे उपस्थित प्रधानों की सर्वसहमती से संगठन के पदाधिकरियों को चुना गया ,जिसमे ग्राम प्रधान देवराना श्री बलवीर सिंह पँवार जी को संगठन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है l अध्यक्ष जी को हार्दिक बधाई एवम शुभकामनायें

माननीय जिला पंचायत सदस्य जी का बैठक में आने हेतु हार्दिक धन्यवाद आभार, उनके द्वारा प्रधान संगठन न्याय पंचायत किमसार के सभी प्रधानों को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी मिला, माननीय सदस्य जी का हार्दिक अभिनन्दन एवम धन्यवाद l
संगठन के पदाधिकारियों का विवरण :-
1- अध्यक्ष – श्री बलवीर सिंह पँवार जी ( ग्राम प्रधान देवराना )
2- उपाध्यक्ष – श्री सोहन लाल अमोली जी ( ग्राम प्रधान ताछला )
3-महासचिव – दीपक बिष्ट ( ग्राम प्रधान किमसार )
4- सहसचिव – श्रीमती बबिता बिष्ट जी ( ग्राम प्रधान मल्ला बनास )
5-कोषाध्यक्ष – श्रीमती प्रीति देवी जी ( ग्राम प्रधान रामजीवाला )
एवम अन्य ग्राम प्रधान धारकोट, तल्ला बनास, कसान, गंगा भोगपुर तल्ला को संगठन का सदस्य नामित किया गया है l
