रुद्रपुर

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ऊधम सिंह नगर की प्रांतीय बैठक सम्पन्न

 

रुद्रपुर, 26 अक्टूबर 2025।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर) की प्रांतीय बैठक आज रुद्रपुर में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष माननीय श्री विनोद नोटियाल जी ने संगठन की नीतियों एवं अब तक के कार्यों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत जानकारी दी।

बैठक की अध्यक्षता माननीय श्रीमती गुलाबो देवी जी, शिक्षामंत्री उत्तर प्रदेश ने की। मंत्री जी ने संगठन द्वारा उपभोक्ता अधिकारों की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए महिलाओं की सहभागिता और सदस्यता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड प्रांत के वरिष्ठ पदाधिकारियों में
प्रांत संगठन मंत्री डॉ. मनोज रावत, सह पर्यावरण आयाम प्रमुख श्री के. बी. जोशी, प्रांत संगठन सचिव श्री राजपाल सिंह नेगी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री लाखन सिंह, प्रांत विधि आयाम प्रमुख श्री अमित भट्ट, प्रांत उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र गंगवार, तथा रुद्रपुर जिला इकाई से डॉ. हेमंत चौहान, प्रांत कोषाध्यक्ष श्री कैलाश बहुगुणा, प्रांत सह सचिव श्री राजेश मंजखोला और श्री अशोक कुमार गावड़ी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रांत संरक्षक श्री कल्याण सिंह जी ने संगठन एवं उपभोक्ता हितों से संबंधित विषयों पर अपने विचार साझा किए और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत प्रांत संरक्षक श्री कल्याण सिंह जी ने अपने नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के शुभ अवसर पर उपस्थित संगठन के समस्त पदाधिकारीयो एवं सदस्यों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया ।

बैठक के दौरान विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने विचार, सुझाव एवं संगठन की भावी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया।

 

Uma Shankar Kukreti