Uttarakhand

कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिला प्रोसेस लैब का दूसरा दिन सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न

रुद्रपुर। जिला समाज कल्याण कार्यालय विभाग के तत्वावधान में बुधवार को प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में “आदि कर्मयोगी अभियान” अंतर्गत चल रहा त्रिदिवसीय डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब के दूसरे दिन का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जनजातीय कार्य मंत्रालय के उप निदेशक मुकुंद बिहारी ने की।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जल संस्थान सहित विभिन्न ब्लॉक स्तर के अधिकारी, गैर सरकारी संगठन तथा डिस्ट्रिक्ट मास्टर ट्रेनर्स मौजूद रहे।दूसरे दिन की कार्यवाही में जिला मास्टर ट्रेनर्स ने विविध गतिविधियों के जरिये प्रतिभागियों का क्षमता वर्धन किया। साथ ही विभिन्न विभागों के परस्पर सहयोग को एक साझा मंच पर लाकर ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ को ज़मीनी स्तर पर सफल बनाने की दिशा में ठोस पहल सुनिश्चित की गई।इस अभियान के तहत जिला उधम सिंह नगर के चयनित 68 जनजातीय गाँवों को संरचनात्मक विकास एवं आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता के जरिए समग्र एवं सतत विकास की ओर अग्रसर करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *