देहरादून– आज दिनांक 15-06-2020 को थाना नेहरू कालोनी को सूचना मिली कि ज्योति विहार, अजबपुर कलां क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है, उक्त सूचना थाना नेहरू कालोनी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा, मौके पर मृतक महिला की पहचान कल्पना सेमवाल पत्नी सुबोध सेमवाल, नि0 ज्योति विहार अजबपुर कलां उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई। मृतका के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतका सरकारी स्कूल में राजनीतिक शास्त्र की प्रवक्ता थी। दोपहर खाना खाने के बाद मृतका अपने कमरे में चली गयी थी। कुछ समय पश्चात मृतका के पुत्र द्वारा उन्हें फंदे पर लटका हुआ देखा तो उसके द्वारा अन्य परिजनों को सूचना दी गयी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा मौके पर शव के पचांयतनामें की कार्यवाही की जा रही है। अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।