Uncategorized

बद्रीनाथ और मंगलोर उपचुनाव में जीत की खुशी में कांग्रेस भवन में जश्न का माहौल, कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाजी।

 

देहरादून : बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में पटाखे फोड़कर और मिठाई बांट कर जश्न मनाया। महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने उत्साहित कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष को जीत की बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देते हुए गोगी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी यह जीत निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी प्रत्याशियों की कड़ी मेहनत और प्रदेश अध्यक्ष के सक्षम नेतृत्व के कारण प्राप्त हुई है। सत्ताबल और दबंगई के बजाय जनता ने कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को चुना है।

 

करण माहरा ने विजेता प्रत्याशियों और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, अहंकार, सत्ताबल, और अहंकार की पराजय है। हद तो ये है कि चुनाव में भाजपा ने धनबल का आयात तक किया। अंततः जनता ने इन सबसे अप्रभावित रहते हुए अपना निर्णय दिया है। विजित प्रत्याशी और कार्यकर्तागण बधाई के पात्र हैं। इस अवसर विधायक विक्रम सिंह नेगी, पूर्व मंत्री हीरासिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ,गोदावरी थापली, पूरन सिंह रावत ,नवीन जोशी ,प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, शीशपाल बिष्ट ,प्रमोद कुमार मुंशी , पिया थापा सुभास धीमान , मोहम्मद फ़ारुख़ ,डॉ अरुण रतूड़ी , ललित बद्री,वीरेंद्र पवार, शकील मंसुरी, विकास पुंडीर, फजल, गौरव शर्मा, सूरज क्षेत्री,अर्जुन पासी, , सहजद अंसारी, जगत सिंह, विजय सिंह, विजय चौहान, विजय सिंह, सुकराम, अशोक कुमार, विजय सिंह,, संजय सिंह, जय सिंह,, सुकंदंद सिंह,, भूपेंद्र, यादव, चुन्नीलाल, सुरेंद्र सैनी, आदि उपस्थित थे पर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *