नैनीताल

नैनीताल में दर्दनाक हादसा: 60 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार समेत 5 लोगों की मौत

 

नैनीताल के भवाली बाईपास क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार के लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही SDRF उत्तराखंड की टीम ने मौके पर पहुंचकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाया।

आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से दोपहर 1:18 बजे SDRF पोस्ट नैनीताल को सूचना मिली कि भवाली बाईपास के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है। उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन XEV 9E (UP 32 QU 1874) था, जिसमें पांच लोग सवार थे। वाहन खाई में गिरकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और सभी लोग गंभीर अवस्था में वाहन के अंदर फंसे हुए थे।

SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में खटीमा निवासी भूपेंद्र सिंह चुफाल, उनकी पत्नी सीमा चुफाल, पुत्र वासु चुफाल, पुत्री रावी चुफाल तथा वाहन चालक अनुज कुमार मिश्रा शामिल हैं।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

#Nainital #RoadAccident #SDRF #Uttarakhand #Bhowali #RescueOperation #Khairna #UttarakhandNews

Uma Shankar Kukreti