मानसिक मंदित युवक के लिए देवदूत बने अनूप अग्रवाल*
150 से अधिक लोगों को निजी खर्चे पर भेज चुके हैं
पीलीभीत। एक मानसिक मंदित युवक के पैर में कीड़े पड़ गए थे। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका उपचार चल रहा था। गुरवार को समाजसेवी द्वारा उसको राजस्थान के भरतपुर में अपना गृह आश्रम भेजा गया है। जहां उसके उपचार के साथ बेहतर देखभाल की जाएगी।
मेडिकल कॉलेज से संबंध अस्पताल परिसर में पिछले 15 दिनों से एक मानसिक मंदित युवक घूम रहा था। पैर में जख्म होने की कारण कीड़े पड़ गए थे। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को दी। जिलाधिकारी के निर्देश पर मानिक मंदिर युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया उसके बाद उसे भर्ती कर लिया गया गुरुवार को शहर के प्रमुख समाज सेवी अनूप अग्रवाल के द्वारा मानसिक मंदित युवक को निजी बहन की मदद से भरतपुर के अपना ग्रह आश्रम भेजा गया है। उन्होंने बताया कि युवक के पैर में कीड़े पड़ गए थे ऐसे मरीजों का भरतपुर में बेहतर उपचार किया जाता है इसके साथ ही उनकी देखभाल की जाती है जिससे एक युवक को एक बेहतर जीवन मिल सकेगा।
