Sunday, April 27, 2025
Latest:
Uncategorized

टिहरी में दर्दनाक हादसा, तीर्थयात्रियों से भरा वाहन गहरी खाई में गिरा, दो साल के मासूम सहित इतने तीर्थयात्री थे सवार…

Accident: उत्तराखडं में जहां चारधाम यात्रा जारी है। वहीं मौसम खराब बना हुआ है। सड़क हादसों की खबरें थम नहीं रही है। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे-58 के समीप  एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में एक बच्चे सहित छः तीर्थयात्री सवार थे। जिसमें तीन लोग गंभीर घायल बताए जा रहे है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा कीर्तिनगर रामपुर पुलिया के समीप हुआ है। यहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सभी यात्री चारधाम की यात्रा के लिए आ रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन में 6 लोग सवार थे, जिनमें तीन बिल्कुल ठीक हैं। जबकि तीन गंभीर घायल हो गए है।  सभी यात्री गुजरात निवासी बताए जा रहे है।
वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला है। बताया जा रहा है कि हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।।  जिन्हें 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल हुए तीनों लोगों में एक बच्चा, एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों की पहचान कयूर प्रजापति (26) पुत्र नवीन भाई प्रजापति, रुचि प्रजापति (24) पत्नी कयूर प्रजापति उ, मानव सुनील चावडा(02) पुत्र सुनील चावडा के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *