देहरादून

मीनस मार्ग पर दर्दनाक बस हादसा: हिमाचल रोडवेज की बस 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत

देहरादून/चकराता।
मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को कुवाणु–मीनस मोटर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल रोडवेज की बस (HP66A-2588), जो नेरवा से पौंटा साहिब की ओर जा रही थी, अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीमें पोस्ट चकराता, त्यूणी और डाकपत्थर से तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 35–36 यात्री सवार थे। हादसे में बस चालक सहित कुल 04 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 11–12 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए विकासनगर अस्पताल भेजा गया है।


दुर्घटनास्थल राजस्व क्षेत्र में होने के कारण SDRF के साथ पुलिस बल भी संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटा रहा। घटना की गंभीरता को देखते हुए जौलीग्रांट स्थित वाहिनी मुख्यालय से सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा पूरे ऑपरेशन की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।

🕯️ मृतकों का विवरण
यास्मीन बेगम (46), पत्नी नेक मोहम्मद — ग्राम क्यारला, नेरवा (हिमाचल प्रदेश)
रिचा (30), पत्नी बिरेंद्र — ग्राम विज़मल, नेरवा (हिमाचल प्रदेश)
धन बहादुर — ग्राम क्यारला, नेरवा (हिमाचल प्रदेश)
दिनेश कुमार (54), पुत्र श्री मोहन सिंह — ग्राम चोपाल, शिमला (बस चालक)

Uma Shankar Kukreti