चम्पावत

चंपावत में दर्दनाक सड़क हादसा: SDRF ने 200 मीटर गहरी खाई से निकाले शव, 5 घायल

 

चंपावत | 05 दिसंबर 2025,

आज तड़के आपदा नियंत्रण कक्ष चंपावत को सूचना प्राप्त हुई कि घाट से पहले बागधार के पास एक बोलेरो वाहन (UK04TB-2074) अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।

सूचना के अनुसार वाहन बारात बुसेल से थाना गंगोलीहाट क्षेत्र के बलाताड़ी की ओर गया था तथा वापसी के दौरान यह दुर्घटना हुई।

SDRF का त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही पोस्ट चंपावत से CT राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम बिना देर किए घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पता चला कि वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। इनमें—

  • 5 घायलों को स्थानीय लोगों व जिला पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुँचाया
  • 5 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी

कठिन भू-भाग, खड़ी ढलान और गहरी खाई की चुनौती के बीच SDRF टीम ने रोप सिस्टम व स्ट्रेचर की सहायता से नीचे उतरकर मृतकों को बाहर निकाला और सभी शवों को जिला पुलिस के सुपुर्द किया।


मृतकों की सूची

  1. प्रकाश चंद्र उनियाल, 40 वर्ष, निवासी दिबडिब्बा विलासपुर
  2. केवल चंद्र उनियाल, 35 वर्ष, निवासी उपरोक्त
  3. सुरेश नौटियाल, 32 वर्ष, निवासी पंतनगर
  4. प्रियांशु चौबे, 6 वर्ष, पुत्र सुरेश चौबे, निवासी सियालदेह, भिक्यासेन, अल्मोड़ा
  5. भावना चौबे, 28 वर्ष, पत्नी सुरेश चौबे, निवासी सियालदेह, भिक्यासेन, अल्मोड़ा

https://youtu.be/EYGtGkWbHQc?si=R5w5JV_zUQm5je5T

घायलों की सूची

  1. देवीदत्त पांडे, 38 वर्ष, निवासी सारघाट, अल्मोड़ा
  2. धीरज उनियाल, 12 वर्ष, निवासी अल्मोड़ा
  3. राजेश जोशी, 14 वर्ष, निवासी पिथौरागढ़
  4. चेतन चौबे, 5 वर्ष, निवासी दिल्ली
  5. भास्कर पांडा, (निवासी विवरण अप्राप्त)

SDRF टीम का सराहनीय कार्य

दुर्गम परिस्थितियों में भी SDRF की टीम ने मौके पर तेज़, जोखिमपूर्ण और प्रभावी रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए सभी घायलों और मृतकों को सुरक्षित ढंग से बाहर निकाला।

Uma Shankar Kukreti