Crimeदेहरादून

ट्रक अनियंत्रित होकर घर में घुसा, दीवारें क्षतिग्रस्त — पुलिस की तत्परता से संभावित आगजनी टली

दोनों पक्षों में हुई वार्ता, ट्रक मालिक ने क्षति की भरपाई पर जताई सहमति

कोतवाली पटेलनगर

दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को आशारोड़ी से देहरादून की ओर आ रहा ट्रक (संख्या – UK17CA0084) मोहब्बेवाला क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर की दीवार से टकराते हुए घर के अंदर जा घुसा।
इस दुर्घटना में घर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं तथा ट्रक चालक को भी गंभीर चोटें आईं।
घर के स्वामी पूरन बहादुर थापा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में ट्रक चालक एवं मालिक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अगले दिन पुलिस को सूचना मिली कि वादी के परिजन आक्रोश में आकर ट्रक को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास कर रहे हैं।
सूचना पर चौकी आईएसबीटी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। मौके पर उपस्थित वादी की एक महिला परिजन, जो घर को हुई क्षति से भावनात्मक रूप से व्यथित थीं, द्वारा दुर्घटना कारित ट्रक को आग लगाने का प्रयास किया जा रहा था।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता और समझदारी से कार्यवाही कर आगजनी की घटना को टाल दिया गया।

घटना के संबंध में दोनों पक्षों के बीच हुई आपसी वार्ता में ट्रक मालिक द्वारा पूरन बहादुर थापा परिवार को हुए कुल नुकसान की भरपाई करने पर सहमति बन गई है।

 

Uma Shankar Kukreti