*13 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार* *अर्जुन सिंह भंडारी*
देहरादून- राजधानी देहरादून के नेहरुकोलोनी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में नशा बेचते हुए दो 24 वर्षीय युवकों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवकों के पास से पुलिस ने 13 ग्राम स्मैक बरामद की है।
जनपद में नशे की बढ़ती प्रवृति पर लगाम लगाने को जनपद पुलिस द्वारा आरोपियों की धरपकड़ को सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में कल थाना नेहरू कॉलोनी में गठित पुलिस टीम को मुखबिरों द्वारा क्षेत्र के एक खाली प्लाट एच ब्लॉक के पास दो युवकों द्वारा नशा बेचा जा रहा है। जिसपर पुलिस टीम द्वारा उस जगह छापा मार (1)अर्जुन जुयाल पुत्र स्वर्गीय विजय जुयाल निवासी आई-21 नेहरू कॉलोनी थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून व (2) शुभम नेगी पुत्र राजेंद्र नेगी निवासी आई 286 नेहरू कॉलोनी थाना नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून को 13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनो अभियुक्तों के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद किया है।
पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है जिन्हें आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।