*नन्दा राजराजेश्वरी जनकल्याण समिति के तत्वावधान में नन्दाष्टमी पर्व पर दिनांक 12:09:2021 रविवार को प्रातः विधिवत पूजा अर्चना एवं विधि-विधान ढ़ोल बाजो के साथ माँ नन्दा देवी की डोली श्री गंगा स्नान करने हरिद्वार- हरि की पैड़ी बाह्म कुन्ड गयी, स्नान पूजन कार्यक्रम के पश्चात डोईवाला में श्री देवेन्द्र असवाल जी के आवास पर उनके एवं स्थानीय लोगों के अनुरोध पर माँ नन्दा की डोली कुछ समय के लिए रूकी और स्थानीय लोगों ने माँ नन्दा के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। तत्पश्चात नन्दा स्थली जहाँ पर माँ नन्दा का मंदिर निर्माण प्रगति पर है, में हवन कार्यक्रम कर प्रसाद वितरण किया गया एवं डोली सिलमाना आवास पर रखी गयी।*
*नन्दाष्टमी की पूर्व सन्ध्या पर आज 13:09:21 सायं कोरोना काल के कारण सूक्ष्म पूजा अर्चना एवं भजन कीर्तन कार्यक्रम किया जाएगा।* उसके पश्चात कल
*दिनांक 14:09:2021 नन्दाष्टमी पर्व पर माँ नन्दा की डोलीयात्रा 9:30 बजे श्री सिलमाना आवास से दिब्यविहार मंदिर होकर नन्दा स्थली/नन्दा वन तक जाएगी। तत्पश्चात प्रसाद वितरण होगा*
*अतः सभी माँ नन्दा देवी के भक्तों से विनम्र आग्रह है कि कृपयासमय पर पहुँच कर माँ नन्दा देवी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद अवश्य ग्रहण करने का कष्ट करेंगे*