पिथौरागढ़/ पुलिस बन्दीगृह से विचाराधीन महिला कैदी फ़रार हो गयी फ़रार महिला कैदी नेपाल की रहने वाली बतायी जा रही। जो 2021 से एनडीपीएस एक्ट में पुलिस के न्यायिक बन्दी गृह मे बन्द थी। महिला के फ़रार होने के बाद पुलिस प्रशासन मे हडकम्प मचा हुआ है। पुलिस ने सभी रास्तो को सील कर दिया है और महिला की तलाश में पुलिस की कई टीमे जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नेपाल की रहने वाली अनुष्का उम्र 25वर्ष पिछले ढाई साल से बन्दीगृह में एनडीपीएस मामले मे बन्द थी। रविवार की सुबह लगभग चार बजे बन्दीगृह की दीवार के सहारे ड्रम लगा कर साड़ी का फंदा बनाकर दिवार फांद कर फ़रार हो गयी।
पिथौरागढ़ के एसपी लोकेश्वर सिंह ने मीडिया को बताया कि महिला विचाराधीन कैदी थी न्यायालय से उसे जल्द सजा होने वाली थी। महिला कैदी रविवार सुबह दीवार के सहारे ड्रम लगाकर साड़ी के सहारे दीवार फांदकर फरार हुई हुई है।
जिसकी तलाश मे पुलिस टीमे जुटी है। नेपाल को जाने वाले झूला पुल के साथ-साथ सभी रास्तों को पुलिस ने सील कर दिया है साथ ही महिला कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला आरोपी मूल रूप से नेपाल के दार्जुला की रहने वाली है।