उत्तराखंड क्रांति दल को बड़ी मजबूती: महावीर चौहान ने सैकड़ों समर्थकों संग ग्रहण की सदस्यता
जौनपुर (धनोल्टी विधानसभा):
आज केंद्रीय महामंत्री किरन रावत (एडवोकेट) के नेतृत्व में जिला पंचायत थानवाड़ क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस एवं हालिया जिला पंचायत चुनाव में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले, साथ ही दशजुला पट्टी स्थित सुप्रसिद्ध मां घिन्ना देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष महावीर चौहान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करते हुए महावीर चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय दलों की नीतियों से देवभूमि उत्तराखंड की स्थिति से वे आहत हैं। इसी कारण उन्होंने उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़ने का निर्णय लिया है और संगठन को प्रदेशभर में मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल का जन्म ही देवभूमि उत्तराखंड के हितों की रक्षा के लिए हुआ है। राज्य में निवास करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों के संरक्षण हेतु दल निरंतर संघर्ष करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।
महावीर चौहान के साथ अमन राणा, मनोज उनियाल, शुभम चौहान, सागर धीमान, दिग्विजय राणा, रविंद्र सिंह, अंकित बहुगुणा, सतीश मनोरी, महेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने दल की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष प्रवीण रमोला ने की। इस दौरान केंद्रीय महामंत्री बृजमोहन सजवान, विजय बोडाई, मुख्य प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, डॉ. शिवा कुरियाल, अशोक नेगी, बिहारी लाल जगूड़ी, जितेंद्र, निश्चित मनराल, कपिल कुमार, रीता देवी, सुमन नेगी, गिरीश कोठारी, कामना बिजलवान सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
