देहरादून: दून जिले में शनिवार और रविवार का लॉकडाउन हटा दिया गया है। अब इन दोनों दिन कर्फ्यू जैसे हालात नहीं होंगे। शनिवार को बाजार, दफ्तर और अन्य प्रतिष्ठान पूरी तरह खुले रहेंगे। डीएम डा. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अब केवल बाजारों में साप्ताहिक बंदी होगी। इसे सख्ती से लागू करने के आदेश दिए गए हैं।
बाकी शनिवार को किसी तरह की पाबंदी नहीं रहेगी। थे। संक्रमण के चलते हाल में जिले में शनिवार व रविवार को बाजार बंद रखे जा रहे थे। इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है। इसकी जगह बाजार को साप्ताहिक बंदी के हिसाब से तय किए गए दिन बंद कराया जाएगा।
डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तहसीलक्षेत्रवार बाजार बंदी का दिन पहले से तय किया गया। बाजार बंदी के केवल संबंधित क्षेत्र की दुकानें बंद रहेंगी। आवाजाही पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं रहेगा। वहीं बाजार बंदी के दिन भी आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें खुली रहेंगी।