उत्तरकाशी ! डामटा पहुंचे सीएम धामी और सीएम शिवराज, किया दुर्घटना स्थल का जायजा, ऐसे मध्य प्रदेश भेजे जाएंगे पार्थिव शरीर
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर की धामी रविवार को उत्तरकाशी के क्षेत्र डामटा में हुई बस दुर्घटना स्थल पहुंचे। घटनास्थल पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन अधिकारियों से जानकारी ली। वहीं इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री राजधानी देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं।
इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में पहुंचकर चारों घायलों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम बस ड्राइवर से भी मिले। ड्राइवर ने शिवराज सिंह चौहान को बताया कि बस की स्टेरिंग फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है।
मृतकों के नाम
1. राजकुमार (38)
2. मेनका प्रसाद ( 56 )
3. सरोज (54)
4. बद्री प्रसाद (63)
5. करन सिंह (62)
6. चनरकली (61)
7. मोतीलाल (62)
8. बलदेव (77)
9. कुसुमबाई (77)
10. अनिल कुमारी ( 50 )
11. कृष्ण बिहारी (69)
12. प्रभा (63)
13. शकुंतला (60)
14. पार्वती (62)
15. सिलाबाई (61)
16. विश्वकांत (39)
17. चंद्रकला (57)
18. कांछे दिलाल (62)
19. राजाबाई (59)
20, धनीराम (72)
21. कामबाई (57)
22. विंद्रावेन (61)
23. कमला (59)
24. रामसखी (63)
25. गीताबाई (55)
26. परिचालक
ये हुए घायल
1- उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह (63) 2- हकिराजा पत्नी उदय सिंह (60)
3- राजकुंवर (58) 4- हीरा सिंह पुत्र धर्म सिंह (बस चालक) निवासी ग्राम सहज निकलटी, पिथौरागढ़