जनपद उत्तरकाशी : नौगांव के पास डंपर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चालक का शव बरामद किया
आज दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को पुलिस चौकी नौगांव से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि प्रातः लगभग 4:00 बजे नौगांव के पास एक डंपर वाहन (संख्या UK 07 CD 3406) दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया है।
सूचना मिलते ही उप निरीक्षक अनिल आर्य के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचने पर पाया गया कि डंपर वाहन लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था, जिसमें चालक अकेला सवार था। चालक की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
SDRF, फायर सर्विस, जिला पुलिस तथा स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयासों से रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया गया। मृतक का शव गहरी खाई से निकालकर रोड हेड तक पहुँचाया गया तथा आवश्यक अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतक की पहचान जगदीप रावत पुत्र चैन सिंह, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी ग्राम सुनारा, जिला उत्तरकाशी के रूप में की गई है।
