वाहन चोरी का खुलासा: 24 घंटे के भीतर दून पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर
वाहन चोरी का खुलासा: 24 घंटे के भीतर दून पुलिस ने पकड़ा शातिर चोर
– चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी के मामलों में जा चुका है जेल
देहरादून। थाना बसंत विहार क्षेत्रांतर्गत स्कूटी चोरी की घटना का दून पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक शातिर वाहन चोर को चोरी की गई स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त हाल ही में वाहन चोरी के ही एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था और निकलते ही पुनः चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।
घटना का विवरण
वादी श्री जितेंद्र कुकरेजा पुत्र श्री पी. एस. कुकरेजा, निवासी महारानी बाग फेस–2, गणपति अपार्टमेंट ने 20 नवंबर 2025 को थाना बसंत विहार में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके फ्लैट के नीचे खड़ी स्कूटी एक्टिवा संख्या UK-07-BL-1819 (रंग–सफेद) को एक अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है।
प्रकरण में थाना बसंत विहार पर मु.अ.सं. 178/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों के संबंध में महत्वपूर्ण सुरागरशी की।
इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर दिनांक 21 नवंबर 2025 को चैकिंग के दौरान शास्त्रीनगर खाले के पास से आरोपी आयुष रावत को चोरी की स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में बड़े खुलासे
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए ही उसने यह चोरी की।
जांच में यह भी पता चला कि —
- आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है,
- कुछ ही दिन पहले वह जमानत पर जेल से बाहर आया था,
- बाहर आते ही उसने दोबारा चोरी की घटना को अंजाम दिया।
स्कूटी को बेचने की फिराक में था कि इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त
नाम: आयुष रावत पुत्र राजेश रावत
मूल पता: ग्राम बिसल्डा पाबो, पौड़ी गढ़वाल
वर्तमान पता: नींबूवाला, थाना कैंट, देहरादून
उम्र: 22 वर्ष
बरामदगी
- चोरी की गई स्कूटी एक्टिवा
संख्या: UK-07-BL-1819, रंग–सफेद
अपराधिक इतिहास
- मु.अ.सं. 127/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना बसंत विहार
- मु.अ.सं. 178/25, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना बसंत विहार
पुलिस टीम
- अ.उ.नि. विनय प्रसाद भट्ट
- कां. मनदीप
- कां. अमित रावत
