डोईवाला
हम केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं राष्ट्र निर्माण का अस्त्र भी है , भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता ने आज डोईवाला विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा यही कारण है कि हमारा मतदान केवल विधायक ,सांसद, या सरकार बनाने के लिए नहीं अपितू धारा 370, राम मंदिर , तीन तलाक,CAA जैसे देश और समाज के जवलंत मुद्दों का समाधान करने हेतु भी होता है। हमारी सरकारें अन्य राजनीतिक दलों की भांति नागरिक पर दया हेतु नहीं उसे न्याय दिलाने हेतु काम करती हैं उदाहरण देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आज देश के अमीर से अमीर और गरीब से गरीब व्यक्तियों को देश में आयुष्मान कार्ड द्वारा चिकित्सा सुविधा मिली है जबकि पूर्व की सरकारों में उपचार कराने में लोगों के घर बिक जाते थे |
पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डोईवाला त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्र , राज्य तथा अपनी विधानसभा मे चल रहे विकास कार्यों व कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को देते हुए जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया, और आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में एक बार फिर भाजपा सरकार स्थापित करने हेतु प्रेरित किया |
जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर ने संगठन द्वारा चल रहे कार्यक्रमों को पूर्ण मनोयोग व शिद्दत के साथ सफलतापूर्वक संचालित करने का आह्वान किया।
कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष विनय कंडवाल व संचालन मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत ने किया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी संदीप गुप्ता, पूर्व दर्जा धारी करन बोरा, संजीव सैनी रामेश्वर लोधी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रदीप नेगी मण्डल अध्यक्ष राजकुमार राज,राजेन्द्र मनवाल,अशोकराज पंवार, मंडल उपाध्यक्ष वेदप्रकाश कंडवाल, मंडल महामंत्री मनवर नेगी पंकज शर्मा प्रेम पुंडीर ललित पंत संतोष सती उत्तम रौथान सुभाष रावत मनीष नैथानी, ईश्वर रौथाण, मीडिया प्रभारी सुरेश सैनी उधम सिंह ,संदीप नेगी,आशा सेमवाल,, पूनम चौधरी , ममता नयाल पूनम चौधरी उषा कोठारी नगीना रानी विक्रम नेगी रामकिशन दिनेश सजवान ओमकार सैनी राजेश भट्ट शशी नेगी मुकेश कुमार हिमांशु राणा , नितिन बड़थ्वाल सुंदर लोधी लच्छीराम लोधी अनूप सोलंकी आरती लखेडा सोनू गोयल प्रदीप कन्याल मोहन सिंह चौहान चंद्रकला ध्यानी स्वीटी पवार चंदन जायसवाल संजय चमोली हिमांशु चमोली अवतार सिंह सैनी मनमोहन नौटियाल विनीत मनवाल पूनम तोमर गीता सावन परिपूर्णानंद मिश्रा अवतार सिंह रावत अनीता अग्रवाल रवि पाल जेपी गैरोला दीपक नेगी पुष्कर नेगी प्रेम पुंडीर, सुभाष रावत,ललित पंत, उत्तम रौथाण, संतोष सती, दीपक नेगी, प्रेम कुमार
आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |