Sunday, September 8, 2024
Latest:
यमकेश्वर

यमकेश्वर :- डिग्री कालेज बिथ्याणी की छात्रा अदिती डॉ आर्य भूषण गर्ग राज्य स्तरीय निबन्ध प्रतियोगिता में चयनित

यमकेश्वर। गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी बी. ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अदिती को जस्टिस नागेन्द्र सिंह मेमोरियल लाइब्रेरी के द्वारा नवम्बर माह 2023 में आयोजित डॉ आर्य भूषण गर्ग राज्य स्तरीय निबन्ध प्रतियोगिता में पुरस्कार के लिए चुनीं गयी है। यह पुरस्कार भारत मे महिला सुरक्षा : चुनौती एवं समाधान विषय पर बेहतरीन लेख के लिए मिला है|

देश के हर कोने से महिलाओं के साथ दुष्कर्म, यौन प्रताड़ना, दहेज के लिये जलाया जाना, शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना और स्त्रियों की ख़रीद-फरोख्त के समाचार सुनने को मिलते रहते हैं। देश में लोगों को महिलाओं के अधिकारों के बारे में पूरी जानकारी ही नहीं है और अगर जानकारी है भी तो इसका पालन पूरी गंभीरता से नहीं किया जाता। महिला सशक्तिकरण के तमाम दावों के बावजूद भी महिलाएं अपने असल अधिकार से कोसों दूर हैं। ये बिडम्बना ही कही जायेगी कि सरकार, प्रशासन, न्यायालय, समाज और सामाजिक संस्थाओं के साथ मीडिया भी इस कुकृत्य में कमी लाने में सफल नहीं हो पाया है।

इसी विषय पर निबंध प्रतियोगिता के लिए सभी विद्यालयों को 18 नवम्बर तक अपनी प्रविष्टी भेजने को कहा गया था, जिसका परिणाम आज घोषित किया गया। जिसमें ग्रामसभा डांडा दमराड़ा, यमकेश्वर की अदिती पुत्री गबर सिंह ने पुरस्कार जीत कर महाविद्यालय के साथ-साथ यमकेश्वर ब्लाक का नाम भी उज्जवल किया है। अदिती को यह पुरस्कार रुड़की में आयोजित सम्मान समारोह में दिया जायेगा| उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम पी नगवाल सहित समस्त कर्मचारियों ने बधाई दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *