Uttarakhand

क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी: जिलाधिकारी

रूद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को कैम्प कार्यालय में धान खरीद व्यवस्था की समीक्षा बैठक करते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में धान क्रय केन्द्र बढ़ाने की आवश्यकता है तो प्रस्ताव तत्काल भेजें, ताकि मुख्यालय से अनुमति दी जा सके।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पोर्टल पर तकनीकी समस्या आने पर किसानों से मैनुअल तौर पर भी धान की खरीद सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को चेताया कि दीपावली के अवकाश को छोड़कर अन्य अवकाशों में भी किसानों का धान क्रय कराया जाए। क्रय केन्द्रों पर बारदाना सहित आवश्यक संसाधनों की पूरी व्यवस्था पहले से तैयार रखी जाए।अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बैठक में जानकारी दी कि जनपद में कुल 254 धान क्रय केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं। इनमें यूसीएफ के 178, एनसीसीएफ के 13, खाद्य विभाग के 27, उत्तराखण्ड उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड के 11 और पीसीयू के 25 केन्द्र शामिल हैं।बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, ओसी गौरव पाण्डेय, सम्भागीय खाद्य नियंत्रक लता मिश्रा, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना, एआर कोआपरेटिव हरीश चन्द्र खण्डूरी सहित सभी उप जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Shubham Mishra