नागरिक चिकित्सालय में मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर हुआ जागरूकता कैंप
रुद्रपुर। शुक्रवार को नागरिक चिकित्सालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप की अध्यक्षता डॉ. बी. पी. सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के. सी. पंत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पी.एल.वी. विमल कुमार ने किया।
कैंप के दौरान डॉ. बी. पी. सिंह ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि अत्यधिक मानसिक दबाव, अधिक सोच-विचार और चिंता इस बीमारी के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने लोगों से मानसिक संतुलन बनाए रखने और जीवनशैली को सरल बनाने का आग्रह किया।कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता इलियास सिद्दीकी, कमान सिंह, चंचल सिंह और शहाना बेगम ने बताया कि मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्तियों को कौन-कौन सी कानूनी सहायता उपलब्ध है। उन्होंने कानूनी अधिकारों और सहायता प्रणाली की जानकारी विस्तार से दी।पी.एल.वी. विमल कुमार ने आमजन को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया — 15100 (निःशुल्क कानूनी सहायता), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1090 (महिला हेल्पलाइन) और 112 (आपातकालीन सेवा)। आर.बी. सिंह ने स्थायी लोक अदालत की भूमिका और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर पी.एल.वी. विमल कुमार, मीरा देवी, आर.बी. सिंह, लाल सिंह, मंजू बिष्ट, माया देवी, पिंकी, प्रीती राणा, कमला गोस्वामी, गीता शर्मा और प्रभु दयाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
