Uttarakhand

ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत

  • मझोला: सोमवार सुबह पीलीभीत-खटीमा रेल मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। भिलैया जमौर के पास तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शव के टुकड़े क्षत-विक्षत होकर दूर-दूर तक बिखर गए, जिन्हें इकट्ठा करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।घटना की जानकारी तब हुई जब खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने ट्रैक के पास शव के टुकड़ों को देखा। उन्होंने तुरंत ही रेलवे गेटमैन और सत्रहमील चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी ललित बिष्ट पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बिखरे हुए शव के हिस्सों को एकत्र कर मोर्चरी में रखवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *