Crime

फंदा लगाकर किशोर ने दी जान

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। किशोर का नाम हेमंत था, जो उत्तर प्रदेश निवासी हरि नंदन का पुत्र बताया जा रहा है। हेमंत वार्ड नंबर एक के किराए के मकान में रहकर काशीपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत था। मंगलवार सुबह जब वह बाहर नहीं निकला, तो आसपास के लोगों ने दरवाजा खटखटाया, जहां उसे फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *