CrimeUttarakhand

जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य 

पीलीभीत । पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान टांडा छत्रपति क्षेत्र के रहने वाले 19 वर्षीय अमित पाल के रूप में हुई है, जो एक ट्रैक्टर एजेंसी में मैकेनिक के रूप में कार्यरत था। अमित 28 अगस्त को अचानक घर से लापता हो गया था, जिसके बाद परिजनों ने टांडा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। पांच दिन तक परिवार और स्थानीय लोग उसकी खोज में जुटे रहे। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने कंपार्टमेंट नंबर 73 ए के जंगल में उसका शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर टांडा कोतवाली प्रभारी एवं सीओ प्रतीक दहिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। शव पेड़ से लटका मिलने के कारण आत्महत्या की संभावना जताई जा रही है, लेकिन पुलिस हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है।

Shubham Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *