Uttarakhand

बाजपुर तहसील के राजस्व उपनिरीक्षक की मौत पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

 

रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदो‍रिया ने बाजपुर तहसील के राजस्व उपनिरीक्षक दौलत सिंह (निवासी तालबपुर, जसपुर) की 27 अगस्त को हुई मृत्यु के मामले को संज्ञान में लेते हुए इसकी मजिस्ट्रियल जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी उपजिलाधिकारी काशीपुर अभय प्रताप सिंह को सौंपी गई है।

सूचना के अनुसार, मृतक दौलत सिंह वर्तमान में काशीपुर के प्रकाश सिटी स्थित किराए के मकान (मकान संख्या F-7) में रह रहे थे। 27 अगस्त की शाम लगभग 7:30 बजे उनकी मृत्यु की खबर सामने आई। पुलिस टीम ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम राजकीय चिकित्सालय काशीपुर में कराया।जिलाधिकारी ने कहा कि मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी के लिए मजिस्ट्रियल जांच आवश्यक है। उन्होंने एसडीएम काशीपुर को शीघ्र जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *