Uttarakhand

महिला कल्याण विभाग ने बच्चों को हेल्पलाqइन नंबर और कानूनी जानकारी दी

 

रुद्रपुर (उधम सिंह नगर ) महिला कल्याण विभाग ने आरएएन पब्लिक स्कूल में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने छात्र-छात्राओं को पोक्सो एक्ट, बाल श्रम, बाल विवाह रोकथाम कानून, शिक्षा का अधिकार अधिनियम समेत विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर क्राइम नंबर 1930 और पुलिस हेल्पलाइन 112 सहित कई महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए। बच्चों को यह भी बताया गया कि हेल्पलाइन 1098 किस तरह असुरक्षित माहौल में रह रहे या किसी भी तरह के शोषण और अपराध का शिकार हो रहे बच्चों की मदद करती है।

अभियान के दौरान बच्चों ने सवाल भी पूछे, जिनका जवाब अधिकारी व्योमा जैन ने बड़ी ही सरलता से दिया। कार्यक्रम में पोक्सो एक्ट पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई, जिससे बच्चों को मुद्दे की गहराई समझाई जा सके।

Shubham Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *