Uttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 215 फीट ऊँचे तिरंगे का किया लोकार्पण

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कंजाबाग तिराहे पर 215 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। यह तिरंगा मुख्यमंत्री घोषणा के तहत लघु सिंचाई विभाग द्वारा 47.42 लाख रुपये की लागत से स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना, फीता काटकर और ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और साहस का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह ध्वज सदैव यहां लहराता रहेगा और हर नागरिक में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करेगा।इस अवसर पर लघु सिंचाई विभाग की ओर से प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सोलर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों और आमजन को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम, अनिल कपूर डब्बू, शंकर कोरंगा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, मोहनी पोखरिया, किशन सिंह (किन्ना), जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी के.के. अग्रवाल, अधिशासी अभियंता सुशील कुमार समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

Shubham Mishra