Sunday, April 27, 2025
Latest:
Uncategorized

देहरादून से फिटनेस होकर पैठाणी हॉस्पिटल जा रही 108 एम्बुलेंस देवप्रयाग पौड़ी मार्ग पर खाई में गिरी, चालक की दर्दनाक मौत,

पौड़ी गढ़वाल : यहाँ देवप्रयाग पौड़ी मोटर मार्ग पर पयाल गांव के पास अचानक 108 आपातकाली सेवा वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वहीं इस हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार दूसरे युवक को मामूली चोट आईं हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक देवप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर 108 वाहन संख्या UK-07GA, 2550 जो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें वाहन चालक और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल व्यक्ति के अनुसार अचानक मोड़ पर एक मोटरसाइकिल चालक के आने से उसको बचाने के चक्कर मे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा,

घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया। जहां एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस पैठाणी अस्पताल का है, और देहरादून से फिटनेस करवाने के बाद वापस लौट रहा था।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह (28) वर्ष पुत्र जमन सिंह निवासी कोल, बंगेरली, थलीसैंण जिला पौड़ी के रूप में हुई है। जबकि दूसरा युवक वीरेंद्र स‌िंह (23) वर्ष पुत्र लक्ष्मण सिंह को हल्की चोट आई।

घटना की सूचना पर थाना देवप्रयाग पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी में पहुंचाया था। जहां चिकित्सकों ने सुरेंद्र सिंह को मृत घोषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *