Crime

19 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

नानकमत्ता। पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत चेकिंग के दौरान एक युवक को 19 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ लिया है। इस मामले में पहले भी युवक के पिता को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। नानकसागर चौकी प्रभारी राजेंद्र पंत के अनुसार, 27 अगस्त की शाम पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही थी तभी 23 वर्षीय गुरदास सिंह, पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी प्रतापपुर नंबर 7, जोगीठेर थाना नानकमत्ता, एक मोटरसाइकिल पर आता मिला। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 19.55 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसकी मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। बताया गया कि कुछ दिन पहले युवक के पिता कुलवंत सिंह भी स्मैक के साथ गिरफ्तार हो चुके हैं। युवक को न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *