Wildlifeपीलीभीत

खेत में निकले विशाल का अजगर का वन विभाग की टीम ने किया सफल रेस्क्यू

पीलीभीत l थाना हजारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुरैनियाँ गाँधीनगर शमशान घाट के पास एक खेत में विशालकाय अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर लोगों में दहशत का माहौल हो गया।अजगर का आकार काफी बड़ा था, जिससे लोगों में और भी दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी और उन्हें अजगर को पकड़ने के लिए कहा।वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया और उसे जंगल में ले जाकर

छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *