Uncategorized

फर्जी डॉक्टर प्रकरण में नेहरू कालोनी पुलिस द्वारा 22वी गिरफ्तारी,

 

*पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून* के निर्देशानुसार *पुलिस अधीक्षक अपराध* के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल के अधीन वर्तमान में थाना नेहरू कॉलोनी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 19/23 धारा 420,467,468,471,474,120B भादवि 7A,12,13D PC एक्ट की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी द्वारा संपादित की जा रही है जिसमें अब तक कुल 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है उपरोक्त अभियोग के विवेचना के क्रम में दिनांक 10 मई 2023 को गठित विशेष जांच दल द्वारा उक्त मुकदमे से संबंधित दो और चिकित्सक जिसके द्वारा *राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस कर्नाटका बंगलुरु* से फर्जी डिग्री प्राप्त कर *भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड* में पंजीकरण कराया गया था साक्ष्य संकलन के पश्चात गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है उक्त प्रकरण में अब तक *कुल 22 गिरफ्तारियां* की जा चुकी है व अन्य संदिग्ध अभियुक्तों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गयी है ।
क्षेत्राधिकारी श्री अनिल जोशी द्वारा बताया गया की मुकदमा से संबंधित अन्य फर्जी चिकित्सकों के संबंध में समस्त जानकारी जुटा ली गई है कुछ चिकित्सक फरार है गिरफ्तारी हेतु 3 टीम नियुक्त की गई है शीघ्र समस्त चिकित्सकों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

*गिरफ्तार अभियुक्त चिकित्सक का विवरण*

1- *प्रकाश सिंह पुत्र राय सिंह निवासी एलआईजी 87 एमडीडीए कॉलोनी चंद्र रोड डालनवाला उम्र 41 वर्ष*
2.*मसूद अहमद पुत्र स्वर्गीय शब्बीर अहमद निवासी ग्राम मुजफ्फराबाद थाना फतेहपुर सहारनपुर उम्र 34 वर्ष*

*पुलिस टीम*
01- श्री सर्वेश पंवार पुलिस अधीक्षक अपराध
02- श्री अनिल जोशी क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी
03- लोकेंद्र बहुगुणा थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी
04-उपनिरीक्षक अमित ममगाईं
का आशीष राठी
का अमित SOG
का पंकज SOG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *