घाटी को दहलाने की तैयारी में बैठे लश्कर-ए-तैयबा के 4 आतंकी सोपोर इलाके से गिरफ्तार
बारामूला,24 जून। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों के एक संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सोपोर के चानपोरा,अथोरा,पुथकाह मुकाम समेत कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान चार आतंकवादियों-कैसर रहमान,सुहैल अहमद, इरफान खान और इरफान मीर को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों से मालूम पड़ा कि गिरफ्तार आतंकवादियों ने कबूल किया है कि वे लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे और कई ग्रेनेड एवं अन्य तरह के हमलों में उनका हाथ रहा हैं।