Saturday, July 27, 2024
Latest:
उत्तराखंडदेहरादून

धरासू हाइवे पर चंबा कस्बे में 440 मीटर लंबी टनल तैयार होने पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गड़करी का आभार व्यक्त किया है।

ऋषिकेश-धरासू हाइवे पर चंबा कस्बे में 440 मीटर लंबी टनल तैयार होने पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत न केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गड़करी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने बोर्डर रोड़ आर्गेनाईजेशन के अधिकारियों, इंजीनियरों और कर्मचारियों को भी बधाई इी है जिनकी कुशलता और अथक प्रयासों से यह सुरंग तैयार हुई है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल चम्बा कस्बे में जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि गंगोत्री और यमुनोत्री का सफर भी आसान होगा। इससे क्षेत्र को लोगों को बड़ी राहत मिलगी और वहां आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। कोविड-19 जैसी महामारी के समय हमारे बीआरओ के अधिकारियों, इंजीनियरों और कर्मचारियों ने इस टनल के निर्माण से देश के विकास में बड़ा योगदान दिया है। यह भी आत्मनिर्भर भारत का ही एक रूप है।
ज्ञातव्य है कि बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन द्वारा चारधाम परियोजना के अंतर्गत ऋषिकेश-धरासू हाइवे पर चंबा कस्बे में 440 मीटर लंबी टनल तैयार की है। इस टनल का आज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से उद्घाटन किया।

Rajnish Kukreti

About u.s kukreti uttarakhandkesari.in हमारा प्रयास देश दुनिया से ताजे समाचारों से अवगत करना एवं जन समस्याओं उनके मुद्दो , उनकी समस्याओं को सरकारों तक पहुॅचाने का माध्यम बनेगा।हम समस्त देशवासियों मे परस्पर प्रेम और सदभाव की भावना को बल पंहुचाने के लिए प्रयासरत रहेगें uttarakhandkesari उन खबरों की भर्त्सना करेगा जो समाज में मानव मानव मे भेद करते हों अथवा धार्मिक भेदभाव को बढाते हों।हमारा एक मात्र लक्ष्य वसुधैव कुटम्बकम् आर्थात समस्त विश्व एक परिवार की तरह है की भावना को बढाना है। हम लोग किसी भी प्रतिस्पर्धा में विस्वास नही रखते हम सत्यता के साथ ही खबर लाएंगे। हमारा प्रथम उद्देश्य उत्तराखंड के पलायन व विकास पर फ़ोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *