जंगल से बाहर गांव के पास खेतों में घूमता दिखा बाघ,ग्रामीणों में दहशत
पीलीभीत ।थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम गदिहर फतेहपुर रोड पर एक बाघ जंगल से निकलकर खेतों में टहलता दिखाई दिया। राहगीरों ने बाघ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।ग्रामीण पिछले कुछ दिनों से बाघ की दहशत में जीने को मजबूर हैं। वन विभाग को जानकारी होने के बावजूद भी अब तक बाघ को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।वन विभाग की टीम को बाघ की तलाश में लगाया गया है। वन विभाग के अधिकारी जल्द ही बाघ को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि वह जल्द से जल्द बाघ को पकड़कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ की दहशत के कारण वे अपने खेतों में काम करने से डर रहे हैं।
