Uttarakhand

गौशाला में घुसकर गौवंश से दुष्कर्म, आरोप पुलिस को सौंपा

 

रुद्रपुर। नगर के शिवनगर ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। देर रात एक युवक ने गौशाला में घुसकर बछिया से दुष्कर्म किया। परिवार ने आरोपी को मौके पर ही दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद थाने पहुंचे गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एनकाउंटर तक की मांग उठा दी।

परिवार ने बताया कि कई दिनों से गौशाला में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर उन्हें शक था। इसी दौरान दो बछियों की मौत भी हो चुकी थी। इसलिए वे सतर्क हो गए थे। घटना वाली रात, 26 अगस्त को सर्वेश कुमार की पत्नी गीता देवी ने युवक को गौशाला में आपत्तिजनक हरकत करते देखा। शोर मचने पर परिजन और रिश्तेदार दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया।युवक की पहचान अनिल सागर पुत्र मंगल सेन, मूल निवासी मिलक (रामपुर, यूपी) हाल निवासी आज़ादनगर, वार्ड-7 ट्रांजिट कैम्प के रूप में हुई। आरोपी को परिजनों ने गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं गोविंद शर्मा, अंकित व अन्य सदस्यों के साथ मिलकर थाने पहुँचाया।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *