देहरादून में भारी बारिश के कारण तीन मंजिला भवन क्षतिग्रस्त, बुजुर्ग 85 वर्षीय महिला ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
देहरादून: देहरादून में हो रही कई दिनों से भारी बारिश के चलते धामा वाला बाजार में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है, जोकि एक गरीब 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला का है,

देहरादून महानगर में स्थित एक तीन मंजिला भवन का आगे का हिस्सा भरभराकर कर सड़क पर गिर गया भवन स्वामी श्रीमती नूरजहां पत्नी स्व.शरीफ अहमद ने बताया हमारा तीन मंजिला भवन जिसके नीचे तीन दुकानें बनी हुई है इस बार अत्यधिक बारिश होने के कारण ऊपर से दीवार और कमरे की छत अचानक गिर गई जिस कारण जिसमें कमरे में रखा फर्नीचर डबल बेड ड्रेसिंग डोली ड्रेसिंग टेबल जो भी दीवार के साथ था सब बाहर सड़क पर आकर गिर गया और दुकान में काउंटर फर्नीचर सिलाई मशीन ग्राहकों के कपड़े सब खराब हो गए ईश्वर की बड़ी कृपा रही की किसी के ऊपर दीवार या फर्नीचर नहीं गिरा जिससे के जान की कोई हानि या कोई चोट नहीं लगी सब उस मलिक की कृपा रही बड़ी दुर्घटना ना हो क्षेत्रवासियों के सलाह मशवरा कर के तुरंत नूर जहां जी ने मिस्ट्रोयी
मिस्त्रियों को बुलाकर जो गिरने वाली जगह थी उसपर कार्य करना शुरू कर दिया जिससे कि कोई अप्रिय घटना न घट सके नूरजहां जी ने कहा हमारे से भी जो बहुत गरीब लोग हैं आपदा पीड़ित हैं माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से हमारी अपील है कि उनकी मदद जैसा कि आप कर रहे हैं और करें हम अपना आशियाना थोड़ा-थोड़ा बना लेंगे सरकार से हमें कोई आर्थिक सहायता नहीं चाहिए सरकार से सहयोग है की हमारा मकान बनाने में हमारी मदद करें क्योंकि मैं 85 वर्ष की बुजुर्ग महिला हूं मेरे पति का और बड़े बेटे का देहांत हो चुका है मेरे दो बेटे और बच्चों की बहुएं अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ इसी घर में रहते हैं और अब हम इधर-उधर रह रहे हैं हमारा घर का सामान भी सब खराब हो गया है मेरा हाथ जोड़कर सरकार से निवेदन है कि हमारा घर बनने में हमारी मदद करें
