देहरादून

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट से मिले अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री

 

आज 26 अगस्त 2025 को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के तत्वाधान में क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री लाखन सिंह जी ने उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट (राज्यसभा सांसद) भारत सरकार से आत्मिक भेंट वार्ता की और उन्हें अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की पुस्तिका “ग्राहक एवं राजा” भेंट की ।
साथ ही ग्राहक पंचायत के महत्वपूर्ण विषयों में विचार विमर्श करते हुए भावी ग्राहक पंचायत के कार्यों को लेकर क्षेत्रीय स्तर पर ग्राहकों की समस्याओं के निस्तारण की मजबूती के लिए वार्ता की।
साथ ही साथ विशेष रूप से अभी हाल ही में भारत की संसद में ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध हेतु जो कानून पास हुआ ,उसके निमित्त क्षेत्रीय एवं प्रांत की अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से धन्यवाद एवं बधाई प्रेषित की।
प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी के माध्यम से भारत सरकार एवं राष्ट्र के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को समस्त अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत उत्तराखंड प्रांत की ओर से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।

भारत सरकार की संसद द्वारा ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध हेतु कानून पास करने पर बधाई एवं अभिवादन प्रेषित करते हुए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत अध्यक्ष श्री विनोद नौटियाल ,प्रांत संगठन मंत्री डॉ मनोज रावत, प्रांत कोषाध्यक्ष श्री कैलाश बहुगुणा, प्रांत संगठन सचिव श्री राजपाल सिंह नेगी ,प्रांत विधि आयाम प्रमुख श्री अमित भट्ट एवं प्रांत की समस्त कार्यकारिणी द्वारा धन्यवाद एवं बधाई प्रेषित की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *