Uttarakhand

नशे पर शिकंजा: काशीपुर से 1955 नशीले कैप्सूल बरामद, धामी सरकार सख़्ती कायम”

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार का “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” अभियान लगातार असर दिखा रहा है। गुरुवार को कुमाऊं रेंज की एसओटीएफ टीम और औषधि नियंत्रक विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए काशीपुर स्थित माता गर्जिया मेडिकल स्टोर से 1955 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद किए।

कार्रवाई के दौरान ट्रामाडोल और अल्प्राजोलम जैसी खतरनाक दवाओं की बड़ी खेप मिली, जिनका अवैध उपयोग नशे के कारोबार में किया जाता है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर सख़्त कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रदेशभर में इस अभियान के तहत पुलिस, एसओटीएफ और औषधि विभाग मिलकर लगातार छापेमारी कर रहे हैं। सरकार का स्पष्ट संदेश है नशे का कारोबार करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ऊधम सिंह नगर नीरज कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार पर निर्णायक प्रहार है और आगे भी ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे।

 

Shubham Mishra