Wildlifeपौड़ी

पौड़ी में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष पर मुख्यमंत्री गंभीर, उच्चाधिकारियों ने किया दौरा

 

पौड़ी गढ़वाल में लगातार बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चिंता व्यक्त करते हुए उच्चाधिकारियों को तत्काल क्षेत्र भ्रमण और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

इसी कड़ी में प्रमुख सचिव वन श्री आर.के. सुधांशु, आयुक्त गढ़वाल श्री विनय शंकर पाण्डेय और PCF श्री रंजन कुमार मिश्र ने आज गजल्ड गांव पहुंचकर गुलदार के हमले में दिवंगत राजेन्द्र नौटियाल जी के परिजनों से मुलाकात की तथा संवेदना व्यक्त की। प्रभावित परिवार को अग्रिम मुआवजे का चेक भी सौंपा गया।

🔹 घटनास्थल का निरीक्षण
🔹 निस्तारण की कार्यवाही का जायज़ा
🔹 ग्रामीणों से संवाद
🔹 स्थानीय सुझावों पर त्वरित निर्देश

स्थानीय लोगों ने निस्तारण दल में अनुभवी ग्रामीणों को शामिल करने, ट्रैंक्विलाइज़ेशन हेतु निजी शूटरों की अनुमति और प्री-रेकॉर्डेड ऑडियो संदेशों से जनजागरूकता बढ़ाने जैसे सुझाव दिए, जिन पर प्रमुख सचिव ने तत्काल संज्ञान लिया।

बैठक में निर्देश दिए गए कि—
✔ रेंज स्तर पर नियमित “प्रभागीय दिवस”
✔ क्या करें-क्या न करें आधारित जागरूकता सामग्री
✔ सोशल मीडिया/व्हाट्सएप के माध्यम से चेतावनी व सूचना

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल/आंगनबाड़ी के समय में आवश्यक परिवर्तन किया गया है तथा पशुपालकों की सुविधा हेतु चारा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

👉 संवेदनशील क्षेत्रों में प्रशासन, वन विभाग और स्थानीय समुदाय के संयुक्त प्रयासों से इस चुनौती को कम किया जा सकता है।

#पौड़ी #Uttarakhand #WildlifeConflict #ForestDepartment #CMUttarakhand #HumanWildlifeConflict #PauriGarhwal #Administration #CMDhami #Garhwal

Uma Shankar Kukreti