देहरादून

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: 72 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कड़ी सख्ती जारी 🚧

 

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ आज बड़ी कार्रवाई की गई। विकासनगर, सहसपुर, सेलाकुई और होरोवाला रोड सहित कई क्षेत्रों में सीलिंग व ध्वस्तीकरण अभियान चलाते हुए लगभग 72 बीघा अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।

एमडीडीए ने साफ संदेश दिया है—नियमों से खिलवाड़ पर किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं होगी।

🔹 होरोवाला रोड – 40-45 बीघा ध्वस्त
🔹 सेलाकुई – 5 बीघा कार्रवाई
🔹 सहसपुर – 22 बीघा प्लॉटिंग समाप्त


🗣 उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी

“हमारा लक्ष्य स्वच्छ, संगठित और पारदर्शी शहरी विकास मॉडल तैयार करना है। बिना स्वीकृति प्लॉटिंग नागरिकों को भविष्य में गंभीर जोखिम में डालती है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। जनता से अपील है कि केवल एमडीडीए स्वीकृत कॉलोनियों में ही निवेश करें।”


🗣 सचिव मोहन सिंह बर्निया

“अवैध निर्माणों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जहां भी सूचना मिलती है, तुरंत कार्रवाई की जाती है। नागरिक भूमि खरीदने से पहले विधिक स्थिति अवश्य जांच लें।”


🚫 अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ “ज़ीरो टॉलरेंस”
🏗 सुरक्षित और नियोजित शहरी विकास
🛑 नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई

#Dehradun #MDDA #UrbanDevelopment #ZeroTolerance #Planning #Development #Uttarakhand #UrbanManagement #ActionMode

Uma Shankar Kukreti